गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को किया स्थानीय पुलिस के हवाले
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 8:51 PM
रविवार देर शाम इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पानीटंकी से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया
गलगलिया 41वीं बटालियन एसएसबी के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार देर शाम इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पानीटंकी से एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के अंतर्गत बलिया डांगी थाना क्षेत्र के मोहोत चंद्र (39) के रूप में हुई है. उसके पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र (संख्या 2380554325) बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहोत चंद्र करीब दो महीने पहले एक बांग्लादेशी एजेंट की मदद से पंचगढ़ क्षेत्र के रास्ते भारत में घुसा था. इसके बाद वह पहचान छिपाने के लिए जगह जगह घूमता रहा और वर्तमान में पानीटंकी इला इलाके में राजमिस्त्री का काम कर रहा था. 41वीं बटालियन एसएसबी, रानीडांगा की सी कंपनी को रविवार शाम लगभग 8 बजे गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसएसबी की विशेष अभियान टीम ने घेराबंदी कर उसे सीमा चौकी संख्या 90/3 के पास भारतीय क्षेत्र में पकड़ लिया. इस अभियान में एसएसबी की और से एसआइ जीडी तेनजिंग, एएसआइ जीडी कमल चौधरी शील, सीटी जीडी राज कुमार ठाकुर, डीबीआर मनोज कुमार वशिष्ठ शामिल थे. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को खौरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. बीते कुछ सप्ताह में लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों को एसएसबी जवान हिरासत में ले रहे है. लगभग कई दर्जन बांग्लादेशी को सब के जवानों ने हिरासत में लिया है. कुछ बांग्लादेशी ने तो भारत में आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज भी बना कर रह रहे थे. इन सभी पर एसएसबी की खुफिया एजेंसी और अन्य विभाग कार्य कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










