बच्चा चोर होने के संदेह में दो संदिग्धों की पटाई

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद के गडगी गांव में रविवार को सारंगी बाबा के वेश में आये दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा और बच्चा चोरी के संदेह में उनकी पिटाई की.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद के गडगी गांव में रविवार को सारंगी बाबा के वेश में आये दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा और बच्चा चोरी के संदेह में उनकी पिटाई की. बाद में परसाबाद पुलिस पिकेट के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक गडगी निवासी ताहिर अंसारी का पुत्र रेहान अचानक बेहोश हो गया. इसके बाद लोगों को बाबाओं पर संदेह हुआ और उनकी पिटाई कर दी. आधार कार्ड की जांच से एक की पहचान यूपी के बैरिया निवासी बादल कुमार (23) व दूसरे की पहचान लडन (30) के रूप मेंं की गयी. दोनों के बयानों में अंतर के कारण ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया. मौके पर पहुंचे पिकेट प्रभारी संजय सिंह ने दोनों को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि दोनों भिक्षाटन करनेवाले लगते हैं. ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उन्हें पुलिस के हवाले किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola