सीमांचल के कद्दावर नेता डा दिलीप जायसवाल को बिहार भाजप का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

पौआखाली.भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बिहार सरकार, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल
पौआखाली.भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बिहार सरकार, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है. डॉ जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर गैर भाजपाई भी खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे हैं. पौआखाली नगर में भाजपाइयों के खुशी का ठिकाना नहीं है, इस निर्णय से शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसके लिए बधाइयां मिल रही है. डॉ जायसवाल को मिली इस अहम जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पूर्व जिला मंत्री सह मुखिया प्रतिनिधि अजय सिन्हा, नगर मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार दास, नगर उपाध्यक्ष नागेंद्र देवनाथ, बजरंगी ठाकुर, विमल कुमार राय, नगर महामंत्री एवम मंत्री अनुपम देवनाथ, विशाल शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष साह के अलावे नरेश कुमार गणेश, जयदेव सिंह, दरप लाल सिंह आदि ने कहा है कि डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कुशल व्यवहार का ही नतीजा है कि आज शीर्ष नेतृत्व पार्टी में उन्हें बड़ी से बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही है. उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने से पूर्णियां, कोसी और सीमांचल सहित पूरे बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सहित एनडीए को इसका भरपूर लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




