Samastipur: सम्मेलन में 25 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर. भारत की जनवादी महिला समिति का आठवां अंचल सम्मेलन रविवार को मालती में हुआ. शुरुआत राज्य सचिव नीलम देवी ने झंडोत्तोलन कर किया. अध्यक्षता काजल किरण, खुशबू सिंह व

विज्ञापन

उजियारपुर. भारत की जनवादी महिला समिति का आठवां अंचल सम्मेलन रविवार को मालती में हुआ. शुरुआत राज्य सचिव नीलम देवी ने झंडोत्तोलन कर किया. अध्यक्षता काजल किरण, खुशबू सिंह व संगीता कुमारी ने की. राज्य सचिव ने महिला पर हो जुल्म-अत्याचार व उनके हक की मांग के साथ राष्ट्रीय परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं के हक और अधिकारों को समाप्त कर रही है. इसके लिए महिलाओं को संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्षरत रहना पड़ेगा. इसमें अंचल सचिव बसंती देवी ने प्रतिवेदन पेश किया. जिस पर 27 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया. खेमयू के अंचल मंत्री कुंवर प्रसाद सहनी, किसान काउंसिल के मनोज कुमार, अशोक कुमार पुष्पम आदि ने अभिनंदन किया. सम्मेलन को स्वागत मंत्री अंजनी कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह व राम कुमार सिंह ने संबोधित किया. बहस में सुनीता देवी, काजल देवी ,मधु कुमारी, मनोरमा देवी, कुमकुम देवी, हिलास देवी, आशा देवी, विमला देवी, नीलम देवी, राजन देवी आदि ने भाग लिया. अंत में 25 सदस्यीय अंचल कमेटी का चुनाव किया गया. जिसकी अध्यक्ष संगीता कुमारी, सचिव बसंती कुमारी, संयुक्त सचिव नीलम देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी व कोषाध्यक्ष रीना देवी चुनी गई. सम्मेलन का समापन बिन्दु कुमारी सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola