2.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
2.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

खटनई गांव में पुलिस की छापेमारी, मादक पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

विज्ञापन

रविवार को मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खटनई गांव में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मोहम्मद मारूफ के आवास पर की गयी, जहां मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैतन्य कुमार झा उर्फ ओमकार झा, पिता त्रिभुवन नारायण झा, निवासी मोतिया, मोहम्मद मारूफ, पिता मोहिद, निवासी खटनई, नुरुल होदा, पिता समसुल जोहा, निवासी खटनई के रूप में हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 2.42 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सिगरेट का पैकेट, एक डिजिटल माप-तौल मशीन तथा एक माचिस का डिब्बा बरामद किया गया है. इस संबंध में सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्रनाथ सिंह, पवन इंदवार, सहायक अवर निरीक्षक शंकर प्रसाद यादव, सुनील कुमार यादव, दिनेश कुमार तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी एवं चौकीदार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola