पिकअप के धक्के से बाइक चालक पिता व पुत्र जख्मी

Updated at : 29 Apr 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक चालक पिता व पुत्र जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारडीह मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप पिकअप के धक्के से बाइक पर सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार भदरिया गांव

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारडीह मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप पिकअप के धक्के से बाइक पर सवार पिता व पुत्र जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार भदरिया गांव निवासी रघु हरिजन सोमवार की सुबह अपने पुत्र सुनील हरिजन के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपुर होते हुए इंगलिशमोड़ जा रहे थे. तभी लक्ष्मीपुर गांव के समीप अमरपुर की ओर जा रहे पिकअप ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद चालक अपनी पिकअप लेकर मौके पर से भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पिता व पुत्र को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी पिता व पुत्र का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola