मां दुर्गा के इन 20 नामों में छिपा है शक्ति, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद, अर्थ जानकर तुरंत कर लेंगे पसंद

Updated:
विज्ञापन
maa durga inspired baby girl names

मां दुर्गा से प्रेरित बेटी के लिए नाम Ai image

Baby Names: अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक खूबसूरत, मीनिंगफुल और यूनिक नाम की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है. यहां मां दुर्गा से प्रेरित 20 सुंदर नाम और उनके खास अर्थ बताए गए हैं, जो आपकी बेटी की पहचान को शक्ति, साहस, ममता और पॉजिटिविटी से भर सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो इससे पूरे परिवार में एक अलग ही त्यौहार सा माहौल बन जाता है. माता-पिता के साथ-साथ पूरा परिवार ही इस नन्हीं सी जान को देखकर खुशियों से भर जाता है. माना जाता है कि जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो इससे घर की रौनक तो बढ़ती ही है, बल्कि इसके साथ ही परिवार में तरक्की होना भी शुरू हो जाता है. जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं जिनमें से एक इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करना भी होता है. जब माता-पिता अपनी लाडली के लिए नाम चुनते हैं, तो उनकी यही ख्वाहिश होती है कि नाम न सिर्फ सुनने में सुंदर हो, बल्कि उसका एक गहरा और पॉजिटिव अर्थ भी हो. अगर आपके घर पर भी बेटी का जन्म हुआ है तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपके लिए मां दुर्गा से प्रेरित 20 नामों की लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति, साहस और ममता का प्रतीक माना गया है. ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो उसे जीवन में निडर और सफल बनाए, तो मां दुर्गा के नामों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

मां दुर्गा के 20 सबसे सुंदर नाम और उनके अर्थ

  • आद्या- इस नाम का अर्थ होता है ‘शुरुआत’ या ‘पहली शक्ति’. मां दुर्गा को सृष्टि की आदि शक्ति माना जाता है, इसलिए यह नाम बेहद खास है.
  • भव्या- इस नाम का सुंदर अर्थ है ‘शानदार’, ‘सुंदर’ या ‘सद्गुणों से भरपूर’. अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए आप यह नाम चुन सकते हैं.
  • अनिका- मां दुर्गा के इस रूप का अर्थ है ‘सौम्य’ या ‘जिसके चेहरे पर चमक हो’. यह नाम आज के समय में काफी मॉडर्न भी लगता है.
  • ईशानी- भगवान शिव की पत्नी होने के कारण मां दुर्गा को ईशानी कहा जाता है. इसका एक अर्थ नारी शक्ति भी होता है.
  • काव्या- कविता या इंटेलिजेंस से भरपूर लड़की को काव्या कहते हैं. मां दुर्गा के ज्ञान स्वरूप को यह नाम दर्शाता है.
  • शिवांगी- इस नाम का अर्थ है ‘भगवान शिव का आधा अंग’ या ‘अत्यंत शुभ’. यह नाम बेटी के लिए बहुत भाग्यशाली माना जाता है.
  • तन्वी- इसका मतलब होता है ‘नाजुक’ या ‘खूबसूरत’. मां दुर्गा के शांत और सुंदर स्वरूप को तन्वी नाम से जाना जाता है.
  • निशिका- इस यूनीक नाम का अर्थ है ‘ईमानदार’ या ‘रात का उजाला’. मां दुर्गा के शक्तिशाली रूपों में से एक नाम यह भी है.
  • सात्विका- जो पूरी तरह से शांत, शुद्ध और सत्य से जुड़ी हो, उसे सात्विका कहते हैं. यह नाम बेटी में अच्छे संस्कार लाता है.
  • नित्या- इसका अर्थ है ‘शाश्वत’ या ‘जो हमेशा रहे’. मां दुर्गा की असीम शक्ति को यह नाम डिफाइन करता है.
  • कल्याणी- सबका भला करने वाली और ‘मंगलकारी’. अपनी बेटी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए आप यह नाम रख सकते हैं.
  • माहेश्वरी- भगवान शिव यानी महेश की शक्ति को माहेश्वरी कहा जाता है. यह नाम ताकत और अधिकार का प्रतीक है.
  • गिरिजा- पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण मां दुर्गा का एक नाम गिरिजा भी है. यह नाम स्टेबिलिटी और मजबूती को दर्शाता है.
  • शैलजा- इस नाम का अर्थ होता है पहाड़ों से जन्मी हुई. यह नाम फर्म डिटरमिनेशन और अडिग रहने वाली लड़की की पहचान बनता है.
  • शांभवी- इस नाम का अर्थ है शिव की पत्नी और ‘शत्रुओं का नाश करने वाली’. यह नाम बेहद शक्तिशाली और पॉजिटिव एनर्जी से भरा है.
  • वामिका- भगवान शिव के बाईं ओर विराजमान रहने वाली मां दुर्गा का नाम. यह नाम आज के समय में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
  • आरधना- इस नाम का अर्थ है ‘पूजा’ या ‘प्रार्थना’. भक्ति भाव से जुड़ा यह नाम सुनने में बहुत प्यारा लगता है.
  • देविका- इस नाम का अर्थ होता है एक छोटी देवी या ‘ज्ञान की देवी’. मां दुर्गा के आशीर्वाद स्वरूप इस नाम को लोग बहुत पसंद करते हैं.
  • ईशा- इसका सीधा और आसान अर्थ है ‘रक्षा करने वाली’ या ‘शासक’. छोटा और इफेक्टिव नाम ढूंढ रहे पैरेंट्स के लिए यह बेस्ट चॉइस है.
  • मानसी- जिसका मन पवित्र हो या जो ‘विचारों की देवी’ हो. मां दुर्गा का यह नाम उनके शांत स्वभाव को झलकाता है.

ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola