Patna News : हरिलाल स्वीट्स के मालिक के घर मिली शराब, बेटा गिरफ्तार

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 21 Mar 2025 1:56 AM

विज्ञापन

<P>संवाददाता, पटना : प्रसिद्ध हरिलाल स्वीट्स के मालिक के बुद्धा कॉलोनी में हॉस्पिटो इंडिया के पास स्थित घर पर गुरुवार को आयकर की छापेमारी के दौरान शराब के साथ बेटा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : प्रसिद्ध हरिलाल स्वीट्स के मालिक के बुद्धा कॉलोनी में हॉस्पिटो इंडिया के पास स्थित घर पर गुरुवार को आयकर की छापेमारी के दौरान शराब के साथ बेटा संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आयकर की छापेमारी के दौरान आवास से महंगी विदेशी शराब बरामद हुई. बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आयकर की कार्रवाई शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को एक साथ की गयी. आयकर की टीम जब जांच कर रही थी, तब उसे यह शराब मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को जब्त कर साथ ले गयी.

सात लीटर विदेशी शराब की गयी जब्त

पुलिस ने संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी़ बुद्धा कॉलोनी थाने के एसआइ राणा कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान सात लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है. यह शराब कहां से आयी और किसने दी, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola