Saran News : पीजी में नामांकन के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइ आवेदन
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 9:53 PM
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा
छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा. आवेदन के लिए एक से 10 सितंबर तक तिथि निर्धारित है. 15 सितंबर को नामांकन के लिए पहली मेधासूची भी जारी करनी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कला संकाय के अंतर्गत इतिहास, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी आदि विषयों में सीट अधिक संख्या में उपलब्ध है. विज्ञान संकाय में भौतिकी, गणित, जूलॉजी आदि विषयों में पर्याप्त सीट है. हालांकि कला तथा विज्ञान के कई विषय जिसमें सीट कम है. नामांकन से संबंधित नोटिफिकेशन पूर्व में ही विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग ने जारी कर दिया है. ऑनलाइन अप्लाइ करने के दौरान छात्रों को सभी एकेडमिक जानकारी को सही-सही भरना होगा. अप्लाइ के दौरान छात्रों को एक यूजर आइडी व पासवर्ड भी मिलेगा. नामांकन के लिए आवेदन से सम्बंधित सभी जानकारी विवि के वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी है.
विषयवार उपलब्ध सीट
पीजी के अंतर्गत भौतिकी में 384, केमेस्ट्री 192, गणित 352, जूलॉजी 384, बॉटनी 208, हिंदी 240, अंग्रेजी 192, संस्कृत 144, उर्दू 208, इतिहास 604, अर्थशास्त्र 144, मनोविज्ञान 432, दर्शनशास्त्र 96, राजनीति विज्ञान 480, भूगोल 144, कॉमर्स 180 व गृहविज्ञान 64 सीट उपलब्ध है.ये हैं पीजी कॉलेज- राजेंद्र कॉलेज, छपरा– रामजयपाल कॉलेज, छपरा
– जगदम कॉलेज, छपरा– जेपीएम कॉलेज, छपरा
– नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर– डीएवी कॉलेज, सीवान
– नारायण कॉलेज, गोरियाकोठी– जेडए इस्लामिया, सीवान
– कमला राय कॉलेज, गोपालगंज- पीजी विभाग, जेपीयूडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










