Bokaro News : घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे

बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएल एलएच के स्ट्रीट 15 , क्वार्टर नंबर 6 के एक घर में शनिवार की देर शाम को भीषण आग लग गयी. मकान मालिक भाना

विज्ञापन

बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएल एलएच के स्ट्रीट 15 , क्वार्टर नंबर 6 के एक घर में शनिवार की देर शाम को भीषण आग लग गयी. मकान मालिक भाना झा और उसके एक साथी झुलस गये. उन्हें इलाज के लिए फौरन बोकारो जनरल अस्पताल भेजा गया. अगलगी की इस घटना में लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. आग इतनी भयानक था कि उस पर काबू पाते -पाते काफी सामान जल गये. अग्निशमन विभाग बोकारो के प्रभारी भागवान ओझा ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. जानकारी मिल रही है कि घर में डीजल-पेट्रोल का एक ड्रम था. इसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
संजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार झा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola