दूध टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

चतुर्भुज मोड़ के पास हुई घटना, घर में मचा कोहरामधोरैया. पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ स्थित चतुर्भुज मोड़ के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक

विज्ञापन

चतुर्भुज मोड़ के पास हुई घटना, घर में मचा कोहराम

धोरैया. पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ स्थित चतुर्भुज मोड़ के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सबलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सुमृत दास (पिता- भदो हरिजन) के रूप में हुई है. वहीं घायल पप्पू दास (पिता- गोवर्धन दास), निवासी सबलपुर, थाना पंजवारा का इलाज चल रहा है.मृतक के बड़े भाई रमन कुमार दास ने बताया कि सुमृत और पप्पू बाइक से दूधसिमर गांव भोज खाने गए थे. लौटने के दौरान चतुर्भुज मोड़ के पास एक दूध टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद डायल-112 की पुलिस दोनों घायलों को तत्काल धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. वहां चिकित्सकों ने सुमृत दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने टैंकर और बाइक जब्त कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज वैभव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दूध टैंकर और बाइक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola