सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण कराएं सुनिश्चित

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने की सामाजिक सुरक्षा के तहत संचालित पेंशन योजनाओं की समीक्षा अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

डीएम ने की सामाजिक सुरक्षा के तहत संचालित पेंशन योजनाओं की समीक्षा

अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विभिन्न पेंशन का लाभ प्राप्त करने वाले लाभुकों का शत प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. इस क्रम में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिलने वाले लाभ व योजनाओं के प्रगति संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्ट योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, विवाह प्रोत्साहन योजना की अद्यतन स्थिति को लेकर अधिकारियों से जरूरी पड़ताल की.

अधिकारियों को दिये कई निर्देश

उन्होंने योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत मामलों व लाभ वितरण की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में सभी प्रकार के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रगति पर विशेष चर्चा की. डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहायक निदेशक को निर्देशित किया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर संबंधित अपने प्रखंड में शत प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित करें.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola