बकरीद का पर्व त्याग व समर्पण का संदेश देता है : मौलाना मजहर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:16 PM

विज्ञापन

<p></P>बालूमाथ. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. बालूमाथ ईदगाह में सुबह 6:30 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी. इसके अलावा मुरपा, भैंसादोन, मासियातू, मकईयांटांड़, चितरपुर, शेरेगड़ा और करमाही सहित अन्य गांवों में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर देश-राज्य में सुख, शांति, तरक्की व भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में पारंपरिक तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की. मौके पर मौलाना मजहर ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण व मानवता का त्योहार है. यह हजरत इब्राहिम के बलिदान की याद दिलाता है. पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और नमाज स्थलों के समीप सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चंदवा व बारियातू में अकीदत के साथ मनायी गयी बकरीद

चंदवा. चंदवा और बारियातू प्रखंड में गुरुवार को त्याग व बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत के साथ मनाया गया. चंदवा की जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद समेत कामता, बोदा, चकला, माल्हन और बारियातू के इटके, शिबला, साल्वे व नावाडीह की मस्जिदों-ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गयी. मुफ्ती गुलजार मजहर ने कहा कि यह पर्व निस्वार्थ सेवा, भाईचारा और मानवता की सीख देता है. त्योहार को लेकर दोनों प्रखंडों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. उपायुक्त संदीप कुमार व एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे. चंदवा में सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, थाना प्रभारी अशोक कुमार और बारियातू में बीडीओ अमित पासवान, सीओ कोकिला कुमारी व थाना प्रभारी रंजन पासवान मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे. पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola