सतगावां में घर के बाहर से मोटरसाइकिल की चोरी

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:05 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम राउतडीह में रविवार की देर रात घर के समीप से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम राउतडीह में रविवार की देर रात घर के समीप से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. घटना को लेकर प्रदीप कुमार (पिता-स्व केशो प्रसाद यादव) ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि रविवार की शाम बाइक (जेएच-02एएन-4173) घर के बाहर खड़ी की थी. बाइक रात्रि 11 बजे तक सुरक्षित थी, लेकिन सुबह में गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. उन्होंने आवेदन में कहा है कि रात्रि 11 बजे के करीब मोटरसाइकिल के आसपास कुछ अज्ञात लोगों को देखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola