Motihari: विधायक ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:18 PM
विधायक पवन जायसवाल ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर अपने फुलवरिया स्थित आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया.
Motihari: सिकरहना. विधायक पवन जायसवाल ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर अपने फुलवरिया स्थित आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों,तालीमी मरकज,टोला सेवक को चादर ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कल्याणपुर. प्रखंड के श्री शालिक उच्च विद्यालय बाकरपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने कल्याणपुर विधानसभा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर भाजपा नेता शिवशंकर दुबे, सुरेंद्र साह, नागेंद्र मिश्र, संजय सिंह आदि सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










