Motihari: अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:21 PM
पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव स्थित एनएच 27 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी .
Motihari: चकिया. पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव स्थित एनएच 27 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी .मृतक की पहचान महुअवा गांव निवासी गोपाल भगत (50) के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब गोपाल भगत एनएच पार कर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन से उन्हें ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और में एनएच को जाम कर दिया.परिजन घटनास्थल पर प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










