मैजिक के धक्के से बाइक सवार तीन युवक जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर चतुर्वेदी आश्रम के समीप मैजिक के धक्के से बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार जानकीपुर गांव निवासी हर्ष कुमार अपने चचेरे
अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर चतुर्वेदी आश्रम के समीप मैजिक के धक्के से बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार जानकीपुर गांव निवासी हर्ष कुमार अपने चचेरे भाई दीपक कुमार व ऋषि कुमार के साथ मंगलवार को बाइक से अमरपुर बाजार आ रहे थे. तभी चतुर्वेदी आश्रम के समीप अमरपुर से पवई की ओर तेज गति से जा रही मैजिक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी मैजिक लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अस्पताल में दिया. जहां से घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ सुधा कुमारी ने तीनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी हर्ष कुमार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




