Jamshedpur News : आजादनगर : गाड़ियों की स्टॉक यार्ड में लगी आग, अफरा-तफरी

Updated at : 04 Sep 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : आजादनगर : गाड़ियों की स्टॉक यार्ड में लगी आग, अफरा-तफरी

<P><H2>Jamshedpur News : </H2>आजादनगर थानांतर्गत पारडीह चौक के पास स्थित गाड़ियों की स्टॉक यार्ड में अचानक से आग लग गयी. आग की लपट को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप

विज्ञापन

Jamshedpur News :

आजादनगर थानांतर्गत पारडीह चौक के पास स्थित गाड़ियों की स्टॉक यार्ड में अचानक से आग लग गयी. आग की लपट को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना बुधवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आजादनगर पुलिस ने फौरन अग्निशमन विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी. उसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आगजनी में एक कार पूरी तरह से जल गयी.

मिली जानकारी के अनुसार यार्ड में खड़ी कार की बैटरी बदली जा रही थी. बैटरी बदलने के बाद जब कार को स्टार्ट किया गया, तो उसमें स्पॉर्क के बाद अचानक से आग लग गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक लोग कुछ कर पाते, उससे पहले ही आग ने भयावह रूप ले लिया. आग लगने के बाद चारों ओर काला धुआं फैल गया. लेकिन पुलिस और दमकलकर्मियों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गयी. घटना के साथ ही कुछ कार को अलग हटाया गया, ताकि आग की चपेट में नहीं आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola