लखीसराय शिक्षा घोटाला की जांच शुरू, लोगों में जगी आस
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Sep 2025 9:21 PM
शिक्षा विभाग, मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ ओम प्रकाश ने लखीसराय में शिक्षा घोटाला मामले में संबंधित अधिकारियों को साक्ष्य के साथ आगामी 19 सितंबर को उपस्थित होने का निर्देश जारी किया
लखीसराय. शिक्षा विभाग, मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ ओम प्रकाश ने लखीसराय में शिक्षा घोटाला मामले में संबंधित अधिकारियों को साक्ष्य के साथ आगामी 19 सितंबर को उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने जारी अपने पत्र में कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लखीसराय के जिला कार्यकारी सदस्य रजनीश कुमार की ओर से दायर परिवाद पत्र पर लगाये गये आरोपों की सुनवाई की जायेगी. इस संबंध में मधेपुरा, पटना और लखीसराय के शिक्षा विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर 19 सितंबर 2025 को अपराह्न अपराह्न तीन बजे मुंगेर में साक्ष्य और अभिलेखों सहित उपस्थित होने को कहा गया है. उन्होंने निर्देश में स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने पक्ष से जुड़े अभिलेख व आवश्यक दस्तावेज लेकर सुनवाई में उपस्थित हों, ताकि मामले का निपटारा निष्पक्ष ढंग से किया जा सके. इस सूचना की प्रति शिकायतकर्ता रजनीश कुमार को भी भेजी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










