पटना मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 9:02 PM

विज्ञापन

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) में नौकरी के नाम पर ठगों के कई गिरोह राज्य में सक्रिय हो चुके हैं.

विज्ञापन

– पीएमआरसीएल ने गिरोह के चक्कर में नहीं पड़ने की दी सलाह संवाददाता, पटना पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) में नौकरी के नाम पर ठगों के कई गिरोह राज्य में सक्रिय हो चुके हैं. ये गिरोह लोगों से न केवल ऑनलाइन, बल्कि ऑफलाइन तरीके से भी ठगी कर रहे हैं. यह जानकारी पीएमआरसीएल ने दी है. उसकी ओर से सोमवार को बताया गया है कि पीएमआरसीएल के नाम पर कुछ फर्जी विज्ञापन विभिन्न माध्यमों जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इ-मेल, एसएमएस, वाट्सएप लिंक और अवैध वेबसाइट्स के माध्यम से प्रसारित किये जा रहे हैं. इन फर्जी विज्ञापनों में पटना मेट्रो में युवकों व युवतियों को नौकरी देने का दावा किया जा रहा है. साथ ही आवेदकों से राशि या उनके बैंक खाते का विवरण भी मांगा जा रहा है. मेट्रो ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों और आम लोगों को स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में पीएमआरसीएल द्वारा किसी भी प्रकार की नियुक्ति के लिए कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. पीएमआरसीएल ने यह भी साफ कर दिया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में कभी भी किसी प्रकार का शुल्क, बैंक खाते का विवरण, क्रेडिट या डेबिट कार्ड समेत किसी भी अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाती है. किसी भी निजी संस्था, वेबसाइट या व्यक्ति को नियुक्ति के लिए आवेदन स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है. इसमें नियुक्ति संबंधी सभी सूचनाएं केवल नगर विकास एवं आवास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/urban और प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाती है. इसलिए कोई भी ऐसे किसी भी फर्जी विज्ञापन, कॉल या संदेश पर ध्यान न दें और न ही अपनी व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी उनसे साझा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola