राजमहल कोल परियोजना में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावपूर्ण विदाई
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 11:23 PM
चार कर्मियों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को चार सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. खनन मैनेजर ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जयचंद पंडित, पार्वती हांसदा, छोटा अतिकुल्लाह एवं उत्तमा कुमारी साहा को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई दी गयी. उन्होंने बताया कि ये सभी कर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते थे, जिनकी प्रशंसा सभी के द्वारा की जाती थी. खनन मैनेजर ने कहा कि परियोजना के बेहतर विकास में इन चारों कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा है. नौकरी में सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, लेकिन जो कर्मी अच्छे कार्य करते हैं, उनकी यादें हमेशा कार्यस्थल पर बनी रहती हैं. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपने परिवार के साथ स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन बितायें. इस मौके पर कृष्णा मिश्रा, रामानंद प्रसाद, डॉ. राधेश्याम चौधरी, प्रवीण कुमार, शैलेंद्र प्रसाद, मनोज मरांडी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










