लोहरदगा में होगा मोमिन कॉन्फ्रेंस का जिला सम्मेलन, तैयारियों में जुटी टीम

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा में होगा मोमिन कॉन्फ्रेंस का जिला सम्मेलन, तैयारियों में जुटी टीम

विज्ञापन

लोहरदगा़ हाजी जबारूल अंसारी के आवास पर हाजी सिकंदर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आगामी 14 सितंबर को लोहरदगा ब्लॉक स्थित टाउन हॉल में जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस सम्मेलन में मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी मुख्य रूप से शामिल होंगे. सम्मेलन में जिले के मोमिन समाज की दशा-दिशा, शिक्षा, रोजगार, राजनीति में उनकी भूमिका और भागीदारी पर चर्चा होगी. साथ ही समाज की वास्तविक स्थिति पर विचार किया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी, प्रदेश के सभी जिलों के मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और महासचिवों को आमंत्रित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस महासचिव हाजी जबारूल अंसारी ने सुझाव दिया कि सभी प्रखंडों का दौरा कर प्रचार-प्रसार को मजबूत किया जाए. मुमताज अहमद ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर बैठक कर वहां की कमेटियों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. इसके लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में सवारत हुसैन, मोजमिल अंसारी, सेराज अंसारी, जिला महासचिव शरीफ अंसारी, जहूर अंसारी, यूथ मोमिन अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, नगर अध्यक्ष सेराज अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. बैठक में मोजाहिर अंसारी, इलयास अंसारी, इम्तियाह अंसारी, जुल्फान अंसारी, नसीम अंसारी, रुस्तम अंसारी, हातिम अंसारी, फिरोज अंसारी, सज्जाद अंसारी, मोजेबुल अंसारी, युनुस अंसारी, मजीबुल अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, इदरीस अंसारी, अजमुल अंसारी, अख्तर अंसारी, एजाज अंसारी, इनामुल अंसारी, रबुल अंसारी और हाजी तौहीद आलम अंसारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola