सड़क और स्कूल घेराबंदी कार्यों की रखी आधारशिला, निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 11:29 PM
विकास योजनाओं को मिली रफ्तार. मंत्री ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
गोड्डा विधायक सह झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने रविवार को पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में डीएमएफटी मद से स्वीकृत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने नारियल फोड़कर योजनाओं की आधारशिला रखी और गुणवत्तापूर्ण कार्य का संदेश दिया. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जायें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास की सरकार है, जो गांवों से लेकर स्कूलों तक आधारभूत संरचना को सशक्त बना रही है. उन्होंने कहा कि गांवों में पीसीसी पथ निर्माण से जहां आवागमन में सुगमता आएगी, वहीं स्कूलों की घेराबंदी से बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी. इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ नीतेश कुमार गौतम, थाना प्रभारी मनोहर कुमार, मनोज मेहरा, विपिन यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
कई सड़कों का होगा पीसीसी निर्माण
गैस गोदाम से चिहारो पहाड़ तक ₹59,39,900 की लागत से, मुख्य सड़क से मां तारा मंदिर तक ₹54,56,850 की लागत से, रांगाटांड़ से पीपरा स्कूल तक ₹89,87,800 की लागत से, माल निस्तारा से लखनपहाड़ी तक (भाग-1) ₹98,32,000 और (भाग-2) ₹87,63,700 की लागत से,पंचायत भवन से बारकोप गोढ़ी टोला तक ₹37,66,600 की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा.
तीन विद्यालयों में होगी घेराबंदी
मध्य विद्यालय बंदनवार में ₹13,65,866 की लागत से, उच्च विद्यालय बंदनवार में ₹23,75,585 की लागत से, मध्य विद्यालय सियारडीह में ₹3,27,881 की लागत से घेराबंदी कार्य किए जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










