गोरखनाथ धाम मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की मांग
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Sep 2025 7:11 PM
गोरखनाथ धाम मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की मांग
बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह सहित कमेटी सदस्यों ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल का मंदिर परिसर में स्वागत करते हुए आवेदन देकर महाशिवरात्रि व श्रावती पूर्णिमा पर बाबा गोरखनाथ धाम में लगने वाला मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की मांग की. आस्था का केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में अपर सचिव ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. गोरखनाथ धाम का यह अति प्राचीन मंदिर है. यह प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा व महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों श्रद्धालु बिहार, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, नेपाल, भूटान से आते हैं.उक्त मेला का बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड से 4506/05 के अन्तर्गत अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन कराया गया है. इस मौके पर कमेटी सदस्यों ने इस पर विचार करने का आग्रह कहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










