चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:03 PM
प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
मरकच्चो. प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पंचायत से होमगार्ड, चौकीदार व सीआइएसएफ में चयन हुए लोगों को सम्मानित किया गया. मुखिया पूनम देवी ने बताया कि पंचायत की दस बेटियों समेत 16 लोगों का चयन होमगार्ड में हुआ है. इनमें मुन्नी देवी, विनिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, शिल्पी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, पार्वती कुमारी, अन्नू कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि के नाम शामिल हैं. वहीं सीआइएसएफ में अनुज कुमार यादव तथा चौकीदार में रितेश कुमार का चयन हुआ है. इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत के प्रबुद्धजनों द्वारा सम्मान समारोह आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया पूनम कुमारी, पंसस मधु कुमारी, सुमा कुमारी, उप-मुखिया सिकंदर पंडित, सुभाष चंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, बैजनाथ यादव, नारायण यादव, जगदीश यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










