बख्तियारपुर में रुकने लगी वंदे भारत, सासंद ने दिखायी झंडी

संवाददाता, पटना सांसद रवि शंकर प्रसाद एवं कौशलेंद्र कुमार द्वारा रविवार को गाड़ी सं. 22348 - 22347 पटना- हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्स्प्रेस का बख्तियारपुर जंक्शन स्टेशन पर ठहराव का हरी
संवाददाता, पटना सांसद रवि शंकर प्रसाद एवं कौशलेंद्र कुमार द्वारा रविवार को गाड़ी सं. 22348 – 22347 पटना- हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्स्प्रेस का बख्तियारपुर जंक्शन स्टेशन पर ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ( इंफ्रा ) अनुपम कुमार चंदन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. गाड़ी सं. 22348 पटना- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 8.37 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 08.39 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह 13 अक्तूबर से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.32 बजे बख्तिायारपुर पहुंचेगी और 21.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इस कारण गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का मोकामा एवं लखीसराय स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है. 13 अक्तूबर से गाड़ी सं. 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार मोकामा में 9.02-9.04 बजे रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




