ePaper

अभद्र टिप्पणियों के विरोध में आमस में भाजपा का धरना

Updated at : 31 Aug 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणियों के विरोध में आमस में भाजपा का धरना

प्रधानमंत्री की मां के बारे में की अभद्र टिप्पणियों के विरोध में रविवार को आमस बंगला पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

आमस. प्रधानमंत्री की मां के बारे में की अभद्र टिप्पणियों के विरोध में रविवार को आमस बंगला पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना स्थल पर विहिप के आजीवन हितचिंतक जितेंद्र सिंह, विस संयोजक अजीत मिश्रा, विस प्रभारी नरेंद्र दांगी, विस्तारक दीनानाथ शर्मा और प्रखंड अध्यक्ष माधुरी जयसवाल ने सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे घटिया सोच वाले नेताओं को देश की जनता सबक सिखायेगी. इस मौके पर नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह, बलिराम सिंह, रामजय सिंह, अमरेश सिंह और मिथलेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola