कांग्रेस के खिलाफ सूर्यगढ़ा में भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी के प्रति कांग्रेस के मंच से की गयी अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सूर्यगढ़ा प्रखंड में आक्रोश मार्च निकाला

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी के प्रति कांग्रेस के मंच से की गयी अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सूर्यगढ़ा प्रखंड में आक्रोश मार्च निकाला. मार्च सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में जकड़पुरा स्थित शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर से निकलकर सूर्यगढ़ा बाजार होते पटेल चौक तक गया. जहां देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर कांग्रेस पार्टी शर्म करो-शर्म नहीं तो डूब मरो. नारी के सम्मान में, भाजपा मैदान में आदि नारे लगाये. इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने का काम किया है. जिस मां ने देश को नरेंद्र मोदी जैसा सपूत दिया, उस मां के प्रति अमर्यादित शब्द कहना पूरे बिहार की जनता का अपमान है. भाजपा कार्यकर्ता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और कांग्रेस को इसका राजनीतिक व सामाजिक जवाब जनता के बीच दिया जायेगा. जिला प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कृत्य ने पूरे देश की भावनाओं को आहत किया है. यह न केवल प्रधानमंत्री के परिवार का, बल्कि हर भारतीय मां का अपमान है. भाजपा संगठन सड़क से सदन तक कांग्रेस की इस घटिया राजनीति का विरोध करता रहेगा. सैकड़ों कार्यकर्ता ने चेतावनी देते हुए एक स्वर में कहा कि लखीसराय की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी. आक्रोश मार्च में जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, नरोत्तम कुमार, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, सूर्यगढ़ा विधानसभा संयोजक विपिन कुमार गुप्ता, भाजपा की सूर्यगढ़ा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा, राम भक्त अमन कुमार, मनोज कुमार सिंह, अनुज सिंह, कजरा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola