ePaper

नाला निर्माण व जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर रोष, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Updated at : 01 Sep 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

नाला निर्माण व जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर रोष, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन

उधवा

उधवा प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोमिन टोला में नाला निर्माण एवं जलापूर्ति बहाल करने को लेकर स्थानीय लोगों ने कटहलबाड़ी-श्रीधर सड़क को बांस की बल्ला लगाकर जाम कर दिया. सड़क करीब दो घंटे तक जाम रहा, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. ग्रामीण असरफ अंसारी, जहुर अंसारी, अमिनुल अंसारी, इस्माईल अंसारी, रसीदुर रहमान, अमीर सोहेल, आबू मोमिन, अताउल मोमिन, आशिफ मोमिन, रब्बानी अंसारी, इमरान अंसारी, शहादात मोमिन सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मोमिन टोला के पास सड़क किनारे संवेदक द्वारा नाला निर्माण कार्य के दौरान जल नल योजना द्वारा बिछाई गयी पाइपलाइन कट गयी है, जिससे महीनों से गांव में जलापूर्ति ठप है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संवेदक ने सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए गड्ढा खुदाई कर छोड़ दिया है, लेकिन यह कार्य अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसी कारण ग्रामीणों ने सड़क को बांस की बल्ला लगाकर जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद और राधानगर थाना के एसआई गंगा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करके समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. इस संबंध में प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए तुरंत पाइपलाइन को दुरुस्त कराकर गांव में जलापूर्ति बहाल कर दी गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर संवेदक को नाला निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola