करतब दिखाने के चक्कर में युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Sep 2025 9:02 PM
जयनगर बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान करतब दिखाने के चक्कर में एक युवक अनिल यादव (25) पिता-महादेश यादव झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
जयनगर. जयनगर बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान करतब दिखाने के चक्कर में एक युवक अनिल यादव (25) पिता-महादेश यादव झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह लोहडंडा ऊपर टोला का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम गणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी थी. इसी दौरान युवक भीड़ के बीच करतब दिखाने लगा. मुंह में पेट्रोल भरकर आग उगलने का प्रयास किया. इसी दौरान चूक होने के कारण उसकी दाढ़ी और चेहरे में आग लग गयी और लपटों से वह झुलस गया. मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझायी और उसे निजी क्लिनिक ले गये. वहां से युवक को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










