Motihari: ई-रिक्शा की ठोकर से पांच वर्षीय बालक की मौत

ढाका -मोतिहारी मुख्य मार्ग के मीरपुर गांव स्थित मोहन प्रसाद की दुकान के पास रोड पार कर रहे एक बालक को तीव्र गति से आ रही ई-रिक्शा ने ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया.
Motihari: चिरैया. ढाका -मोतिहारी मुख्य मार्ग के मीरपुर गांव स्थित मोहन प्रसाद की दुकान के पास रोड पार कर रहे एक बालक को तीव्र गति से आ रही ई-रिक्शा ने ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में मौत हो गई है. मृतक रोहित कुमार (5) ग्रामवासी प्रभु पंडित का पुत्र है. घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घटना में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है. घटना के समय ई-रिक्शा मोतिहारी से सवारियों को लेकर ढाका जा रही थी . इसी क्रम में उक्त स्थल पर पहुंचते ही रोड पार कर रहे बालक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण ई-रिक्शा भी बीच रोड पर पलट गया. जिसमें दब कर चालक सहित आधा दर्जन पैसेंजर भी घायल हो गए है. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




