दानापुर मंडल में सेवानिवृत्त 21 रेलकर्मियों को दी गयी विदाई
Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 01 Sep 2025 9:03 PM
दानापुर रेलवे मंडल में कार्यरत 21 रेलकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार की देखरेख में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी.
संवाददाता, पटना दानापुर रेलवे मंडल में कार्यरत 21 रेलकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार की देखरेख में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. इसे लेकर सोमवार को मंडल कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें संबंधित कर्मियों को समय पर भुगतान के साथ उनको सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. वहीं डीआरएम ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ व समृद्ध भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










