Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: आज लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, जानें क्या आपके शहर से दिखेगा ग्रहण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Oct 2022 8:41 AM
Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: खगोल शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं. तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है.
Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण आज 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. दिवाली के अगले दिन गोर्वधन पूजा होती है, पर ग्रहों के बदलाव के कारण इस साल ये पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी. यह ग्रहण भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी नजर आएगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव आंशिक रहेगा.
ग्रहण का समय- सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
खगोल शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं. तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और तीसरा ग्रहण होगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था.
वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. परंतु धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का खास महत्व होता है. वह भी जब यह ग्रहण किसी पर्व या त्योहार के समय लगे तो इसकी खासियत और बढ़ जाती है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में ख़त्म होगा. भारत की राजधानी नई दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होकर सूर्यास्त के साथ 18:09 पर खत्म हो जाएगा.
साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन गोवर्धन पूजा भी है. यह भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी नजर आएगा. हालांकि भारत में इसका प्रभाव आंशिक रहेगा.
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. इस दिन गोवर्धन पूजा भी है। यह भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी नजर आएगा. हालांकि भारत में इसका प्रभाव आंशिक रहेगा.
भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा.
दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण लग रहा है. लगभग पूरे देश में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा. रांची में 26 मिनट और हजारीबाग मे 27 मिनट तक सूर्यग्रहण रहेगा. रांची में शाम 4:48:04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा और शाम 5:15 बजे सूर्यास्त के साथ समाप्त हो जायेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखने का आग्रह किया है. इससे आंख की रोशनी तक जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










