Chanakya Niti: पतन का कारण बनती हैं ये चीजें, समय रहते नहीं सुधरे तो होगा पछतावा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 May 2025 9:00 AM
chanakya niti (AI Generated)
Chanakya Niti: चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है और जीवन में सफलता, नीति और व्यवहारिक बातों की सीख देता है. आचार्य चाणक्य एक बुद्धिमान और महान राजनीतिज्ञ थे. जीवन में कुछ आदतों से महत्वपूर्ण चीजें नष्ट हो जाती हैं. इस बारे में चाणक्य नीति में विस्तार से बताया गया है.
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में ऐसी नीतियों का संग्रह है जो व्यक्ति को आगे बढ़ने में सहायक है. व्यक्तिगत और सामाजिक बातों की शिक्षा भी इन नीतियों से मिल जाती है. चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक है और जीवन में सफलता, नीति और व्यवहारिक बातों की सीख देता है. आचार्य चाणक्य एक बुद्धिमान और महान राजनीतिज्ञ थे. अपने बुद्धि और विवेक की मदद से आचार्य चाणक्य ने मौर्य समराज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाया था. जीवन में कुछ आदतों से महत्वपूर्ण चीजें नष्ट हो जाती हैं. चाणक्य नीति के पांचवे अध्याय के सातवें श्लोक में कहा गया है,
आलस्योपहता विद्या परहस्त गतं धनम्।
अल्पबीजहतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम्। ।
इस श्लोक के अनुसार, आलस से विद्या का नाश होता है और दूसरों के हाथ में धन जाने से धन भी नष्ट होता है. आगे इस श्लोक में कहा गया है कि कम बीज से खेत नष्ट होता है और बिना सेनापति के सेना नष्ट हो जाती है.
विद्या के नाश का कारण
आचार्य चाणक्य के अनुसार, विद्या के नष्ट होने का कारण आलस है. आज के समय में कई संसाधन होने पर भी लोग आलस के कारण पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. आलस करने से जो विद्या आपके पास भी है वह भी धीरे धीरे खत्म होने लग जाती है इसलिए चीजों को जानने और सीखने की कोशिश करते रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता
यह भी पढ़ें–Chanakya Niti: जीवन में बढ़ना है आगे तो थाम लें इन लोगों का साथ, पूरे परिवार का भी हो जाएगा भला
धन के बारे में
चाणक्य नीति में धन के बारे में कहा गया है कि अपने धन को लेकर सतर्क रहें. अगर धन किसी और के हाथ में जाता है तो खर्च हो जाता है. अपने धन सम्पत्ति का खास ध्यान रखें नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है.
सही मात्रा का चयन
बिना तैयारी के किया गया काम पूरा फल नहीं दे पाता है. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर खेत में सही मात्रा में बीज नहीं डाला जाए तो खेती बर्बाद हो जाती है. इस बात को आप जीवन में भी लागू कर सकते हैं अगर आप पूरी मेहनत नहीं करते हैं तो आपको सफलता नहीं मिल पाती है.
नेतृत्व की कमी
अगर किसी संगठन में अच्छे लीडर की कमी है तो ऐसा संगठन ज्यादा दिन तक सफल नहीं हो पाता है. टीम की सफलता के लिए एक मजबूत लीडर की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें– Chanakya Niti: हर दिन खुद से पूछिए ये सवाल, जो हर बुद्धिमान पूछता है, बदल जाएगा आपका जीवन
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










