Chanakya Niti: जीवन में बढ़ना है आगे तो थाम लें इन लोगों का साथ, पूरे परिवार का भी हो जाएगा भला
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Apr 2025 8:40 AM
Chanakya Niti
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में सामाजिक रिश्ते और इन रिश्तों को सही से निभाने के बारे में बताया गया है. इंसान के जीवन में अच्छे लोगों का साथ बहुत आवश्यक होता है तभी व्यक्ति सही दिशा में आगे बढ़ पाता है. चाणक्य नीति में संगति के महत्व और मिलने वाले फल के बारे में बताया गया है.
Chanakya Niti: आपने भी अक्सर इस बात को सुना होगा कि किसी भी व्यक्ति को संगति से पहचाना जाता है. इसलिए लोग हमेशा अच्छी संगति में रहने के लिए कहते हैं. सही लोगों का साथ हमारे जीवन को आगे बढ़ा सकता है और गलत लोगों का साथ जिंदगी को भी बिगाड़ सकता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में रिश्तों के महत्व को गहराई से बताया है. आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के बुद्धिमान लोगों में से एक हैं और उनके द्वारा अर्थशास्त्र की रचना की गई थी. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के दूसरे श्लोक में संगति के फल के ऊपर अपनी राय दी है.
साधुम्यस्ते निवर्तन्ते पुत्रः मित्राणि बान्धवाः।
ये च तैः सह गन्तारस्तद्धर्मात्सुकृतं कुलम्॥
- इस श्लोक के अनुसार, कई लोग जैसे पुत्र, दोस्त और भाई साधु-संतों की संगति में नहीं रहते. आगे इस श्लोक में कहा गया है कि जो लोग संतों की संगति में रहते हैं वे अपने पूरे परिवार और कुल को धन्य कर देते हैं. साधु-संत की संगति और सेवा करने से अच्छा फल मिलता है.
यह भी पढ़ें– Chanakya Niti: हजार कोशिश करने पर भी इन बातों को बदलना है असंभव
- आचार्य चाणक्य ने संगत पर जोर दिया है और अच्छी संगति के महत्व को उजागर किया है. लोग साधु-संतों की संगति से दूर रहते हैं मगर जो लोग संतों और विद्वानों की संगति में रहते हैं वे अपने साथ अपने परिवार का भी भला कर देते हैं. ऐसे लोग अपने परिवार का गौरव बढ़ाते हैं. ऐसा व्यक्ति पूरे परिवार और समाज के लिए आदर्श है.
- चाणक्य नीति के मुताबिक, सत्संगति व्यक्ति का हर समय साथ देने में सक्षम है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, मछली, कछुआ और चिड़िया अपने बच्चे पर ध्यान देती है और उनकी देख-रेख करती है उसी तरह अच्छे लोगों की संगति भी जीवनभर आपका साथ निभाती है और मुश्किल घड़ी में साथ देने में सक्षम है. इसलिए व्यक्ति को सज्जन लोगों के साथ रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










