CM हेमंत की संवेदनशीलता: सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की बेबसी, तो पलामू DC को भेजा एकौनी गांव

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 May 2026 6:04 PM

विज्ञापन

अनाथ बच्चों से मुलाकात करते पलामू डीसी

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर पलामू उपायुक्त हुसैनाबाद के एकौनी गांव पहुंचे और माता-पिता को खो चुके तीन अनाथ बच्चों से मुलाकात की. DC ने बच्चों की बेहतर शिक्षा और उन्हें तत्काल सभी सरकारी व कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Hemant Soren, पलामू (चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट): पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव से संवेदनशीलता और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की एक बड़ी मिसाल सामने आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े निर्देश के बाद शनिवार को पलामू के उपायुक्त (DC) खुद प्रशासनिक टीम के साथ एकौनी गांव पहुंचे. वहां उन्होंने माता-पिता की मृत्यु के बाद अनाथ हुए तीन मासूम बच्चों से मुलाकात की, उनके रहने-खाने का जायजा लिया और उनका हौसला बढ़ाया. उपायुक्त ने बच्चों के साथ बेहद प्रेम पूर्वक बातचीत की और अधिकारियों को उन्हें तुरंत सरकारी लाभ देने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया पर उठी थी आवाज, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि लौटनियां पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार शर्मा के एक प्रयास से जुड़ी है. सतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एकौनी गांव में अपने वृद्ध दादा-दादी के भरोसे रह रहे तीन अनाथ बच्चों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था. माता-पिता के असमय निधन के बाद इन बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी और शिक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया था. मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पलामू उपायुक्त को तत्काल जांच करने, बच्चों को बेहतर शिक्षा सुनिश्चित कराने और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया था.

Also Read: अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास, राकेश चंद्रा की अदालत ने सुनाई सजा

मृत्यु प्रमाण पत्र और कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित निर्देश

उपायुक्त की टीम ने जब गांव पहुंचकर बच्चों के वर्तमान हालात को देखा, तो मौके पर मौजूद अधिकारियों को अविलंब सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बातचीत के दौरान बच्चों के बुजुर्ग अभिभावकों ने उपायुक्त को अपनी एक बड़ी प्रशासनिक समस्या बताई. उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता की मौत के बाद अब तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) नहीं बन सका है, जिसके कारण कई सरकारी लाभ रुके हुए हैं. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुनील वर्मा को अविलंब मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कड़ा निर्देश जारी किया. साथ ही, जिला प्रशासन की ओर से भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री के प्रति ग्रामीणों ने जताया आभार


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्वरित आदेश और पलामू जिला प्रशासन की इस संवेदनात्मक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लौटनियां पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार शर्मा सहित एकौनी गांव के ग्रामीणों ने इस मानवीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। इस खास मौके पर प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) गौरांग महतो, बीडीओ सुनील वर्मा समेत जिले के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read: रामगढ़ के नए एसपी से मिले चैंबर के पदाधिकारी, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई बात

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola