चैनपुर राजगढ़ परिसर में मना उत्सव, भगवान को लगा 56 पकवानों का भोग

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर राजगढ़ परिसर में मना उत्सव, भगवान को लगा 56 व्यंजनों का भोग

भगवान जगन्नाथ स्वामी और रथ की पूजा करते राज परिवार के लोग | Prabhat Khabar Network

पलामू के चैनपुर राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया. 195 साल पुरानी परंपरा के साथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू में रथयात्रा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में तीन व चैनपुर में एक जगह पर रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है. आयोजकों ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली जायेगी. जिले के चैनपुर राजगढ में रथयात्रा महोत्सव का गौरवशाली इतिहास रहा है. करीब 195 वर्ष से चैनपुर राजपरिवारइस महोत्सव का आयोजन करता रहा है. महोत्सव के दौरान पूरी के तर्ज पर विधि विधान का पालन किया जाता है.

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को भगवान जगन्नाथ स्वामी को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा रही है. इस परंपरा का पालन करते हुए बुधवार को चैनपुर राजगढ़ परिसर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में छप्पन भोग उत्सव का आयोजन हुआ. राजपरिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, घंटे घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच मंदिर में प्रतिष्ठापित भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की विधिवत पूजन कर आरती उतारी. इसके बाद भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया.

उत्सव के दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने रथयात्रा महोत्सव में उपयोग होने वाले सुसज्जित रथों की पूजा अर्चना व आरती किया. बुधवार को गढ़ परिसर स्थित मंदिर में आयोजित भगवान जगन्नाथ की आरती एवं छप्पन भोग उत्सव में राज परिवार के टिकैत विश्वदेव नारायण सिंह, युवराज कुमार विवेक भवानी सिंह, पटैत बलदेव नारायण सिंह, कुमार विक्रम भवानी सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह, सूर्यांशु सिंह, चेतन सिंह के अलावा सदर एसडीओ संजय पांडेय, नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, कृष्णदेव पांडेय, शिवनाथ प्रसाद,अजय पांडेय, जनेश्वर सिंह सहित विभिन्न संगठनों के लोग व श्रद्धालु शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola