कायस्थ महासभा संवाद सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, दिसंबर में कोडरमा में होगी राज्यस्तरीय बैठक

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत करते महासभा के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रमंडल स्तरीय संवाद सम्मेलन में समाज की एकजुटता और विकास के मुद्दों पर मंथन हुआ. सम्मेलन में बच्चों की शिक्षा, युवाओं को रोजगार और जरूरतमंदों की मदद पर जोर दिया गया. दिसंबर में कोडरमा में राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन भी प्रस्तावित है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पलामू प्रमंडल स्तरीय संवाद सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में हुआ. मुख्य अतिथि महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व आइजी दीपक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया. आयोजकों ने अतिथियों और राज्य के विभिन्न जिलों से आये महासभा के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महासभा के पलामू जिलाध्यक्ष गोपाल सिन्हा उर्फ मुन्ना ने स्वागत भाषण में संवाद सम्मेलन के औचित्य और एजेंडे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अतिथियों और प्रबुद्ध लोगों के विचारों व अनुभव से समाज की दशा में सुधार का रास्ता मिलेगा.

मुख्य अतिथि दीपक वर्मा ने कायस्थ परिवारों को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया. उन्होंने एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए काम करने की जरूरत बतायी. कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज में बदलाव आयेगा. बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वे वैज्ञानिक, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर समाज व राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभा सकें, इसके लिए उन्हें बेहतर अवसर देना जरूरी है.

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कायस्थ परिवारों की एकजुटता और सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार और समुचित शिक्षा देने, महिलाओं को जागरूक करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और जरूरतमंदों का सहयोग करने समेत समाजहित में काम करने की जरूरत बतायी.

प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार ने राज्य स्तर पर महासभा की सांगठनिक स्थिति और सामाजिक गतिविधियों को तेज करने समेत कई बिंदुओं पर सुझाव दिये. इस दौरान महासभा की राज्यस्तरीय बैठक दिसंबर में कोडरमा में आयोजित करने की घोषणा की गयी.

सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिन्हा, प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव, कमल किशोर, अमरेंद्र नारायण, झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, आलोक वर्मा, अविनाश वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष ममता शरण सहित अन्य लोगों ने कायस्थ परिवारों में जागरूकता, एकजुटता और सांगठनिक मजबूती के साथ समाजहित में सामूहिक प्रयास पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया.

मौके पर आलोक श्रीवास्तव, लालबहादुर सिन्हा, प्रसून कुमार, शशांक सुमन, डॉ अंबालिका प्रसाद, डॉ मेनका, नीरज सिन्हा, किशोर सिन्हा सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola