रामगढ़ के नए एसपी से मिले चैंबर के पदाधिकारी, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई बात

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते चैंबर के पदाधिकारी. फोटो: प्रभात खबर

Ramgarh News: रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नए एसपी मुकेश कुमार लुणायत से मुलाकात कर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर चर्चा की. ट्रैफिक जांच के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनजीत साहनी के नेतृत्व में शनिवार को जिले के नए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से मुलाकात की. इस दौरान व्यवसायियों की सुरक्षा, शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी का स्वागत, सहयोग का मिला भरोसा

चैंबर की ओर से पुलिस अधीक्षक का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि शहर में विधि-व्यवस्था को मजबूत रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

ट्रैफिक जांच को लेकर उठी समस्याएं

चैंबर पदाधिकारियों ने बाजार टांड़, सुभाष चौक, नई सराय और पटेल चौक पर चल रही ट्रैफिक जांच के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को उठाया. उन्होंने बताया कि कई बार हेलमेट और कागज जांच के नाम पर लोगों को घंटों रोका जाता है, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को दिक्कत होती है.

सुधार के लिए दिए जाएंगे निर्देश

इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि सभी जांच चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रहे और आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में बस-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुलाकात में चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी, पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी और कार्यकारिणी सदस्य विवेक अग्रवाल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: चांडिल के सिंहभूम कॉलेज से होम साइंस और सोशियोलॉजी विभाग बंद, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola