गोला में 10 जंगली हाथियों का आतंक! खेतों में घुसकर फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

कोरांबे में जंगली हाथियों का उत्पात, फसलें नष्ट

गोला के कोरांबे और मुरपा में जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. लौकी और मक्का की फसलें बर्बाद होने से ग्रामीण दहशत में हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

गोला : गोला वन क्षेत्र के कोरांबे एवं मुरपा में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. सोमवार को करीब दस की संख्या में पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लौकी और मक्कई की फसल बर्बाद

हाथियों ने कोरांबे निवासी प्रदीप कुमार के खेत में लगी लौकी की फसल को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया. वहीं धीरन साव के खेत में लगी मीठी मक्कई की फसल को भी हाथियों ने बर्बाद कर दिया. इससे दोनों किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है.

सुबह तक गांव के आसपास घूमते रहे हाथी

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों की गतिविधि सोमवार तड़के से ही क्षेत्र में बनी हुई है. रात करीब तीन बजे मुरमुटा गांव के आसपास पांच-छह जंगली हाथियों को देखा गया था. इसके बाद सुबह करीब सात बजे हाथियों को कोरांबे और शीशाटाड़ के बीच तथा खैराजरा के पास देखा गया.

ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग

हाथियों की लगातार मौजूदगी से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखने और किसानों की फसलों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. साथ ही क्षतिग्रस्त फसलों का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola