रामगढ़ में हादसे, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर पूर्व सांसद के 3 सवाल, प्रशासन से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

औद्योगिक दुर्घटनाओं, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन से जवाबदेही की पूर्व सांसद ने की मांग

हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में औद्योगिक हादसों, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन से कड़े जवाब मांगे हैं. उन्होंने प्रशासन के समक्ष तीन महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं, जिनकी मांग जनता ने की है.

विज्ञापन

रामगढ़. हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने औद्योगिक दुर्घटनाओं, प्रदूषण और ओवरलोडिंग पर प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है. पूर्व सांसद सोमवार को रामगढ के होटल लॉ मेरीटाॅल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रामगढ़ को आदर्श जिला के कारण सरकारी योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से उतारने के कारण लोगों को इसका फायदा मिला है. उद्योगों की गति बढ़ी है, बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है. पतरातू थर्मल पावर प्लांट में 20,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश हुआ है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

औद्योगिक हादसों पर जतायी चिंता

कहा कि उद्योग क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाएं बेहद दर्दनाक और शर्मनाक हैं. रामगढ में छह अप्रैल व 22 अगस्त को दर्दनाक हादसा हुआ.

कहा कि उद्योग जगत में इतना विकास हो रहा है, तब भी इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होना गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जनता ने प्रशासन को प्रशासनिक कार्य करने की जिम्मेवारी दी है, लेकिन जिम्मेवारी के साथ जवाबदेही भी है.

प्रशासन के सामने उठाये तीन सवाल

उन्होंने प्रशासन के सामने तीन सवाल उठाया है. कहा कि दुर्घटनायें होना, प्रदूषण का बढना व ट्रैफिक, ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है, तो सुरक्षा, ट्रैफिक व निरीक्षण के स्तर पर प्रशासन ने अब तक क्या कार्य किया है, इसे पारदर्शी तरीके से जनता के सामने प्रस्तुत किया जाये.

ओवरलोडिंग और श्रमिक नियमों पर भी सवाल

पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि जिले में ओवरलोडिंग, श्रमिकों के वेतन, काम के घंटे, पीएफ व ईएसआई समेत अन्य नियमों के कथित उल्लंघन पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. कहा कि यदि प्रशासन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो इस मामले को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा. मौके पर प्रकाश मिश्रा, दिलीप सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola