महापंचायत में किसानों का फुटा गुस्सा, कहा विभाग खेतों तक पानी पहुंचाएं, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

सतबरवा में किसानों ने मलय डैम की नहर मरम्मत और खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर महापंचायत की. प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सतबरवा

आपके शहर में

विज्ञापन

मलय डैम के टूटा नहर के मरम्मत तथा किसानों के खेतों तक पटवन का पानी पहुंचाने के सवाल पर सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को ब्रह्म देवता के समीप किसान महापंचायत का आयोजन किया गया.जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान शामिल हुए. किसानों ने जल संसाधन विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग जल्द लाभुक क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पटवन का पानी पहुंचाएं नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन. किसानों ने अपने गुस्सा का इजहार करते हुए कहा कि 8 महीने से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंभ करनी नींद में सोए हुए हैं. जबकि किसानों के खेतों में धान के बिचड़े तैयार हो चुके हैं. रोपनी के लिए पानी का इंतजार किया जा रहा है.

आशीष सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष मौसम कमजोर होने के कारण काफी कम वर्षा हुई है जिससे किसान काफी चिंतित हैं. किसान अपनी गहरी कमाई तथा दुकानदारों से कर्ज लेकर धान के बिचड़े के रुप में खेतों में डाल चुके हैं. वर्तमान में डैम में 15 से 20 फीट पानी उपलब्ध है .मगर लापरवाही के कारण नहर मरम्मत का कार्य नहीं हो सका है, जिसके कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. उन्होंने विभाग को सचेत करते हुए कहा कि अगर इस सप्ताह के दरमियान डैम का पानी नहीं पहुंचा तो तीन प्रखंड सतबरवा, मेदिनी नगर सदर तथा लेस्लीगंज प्रखंड के लाभुक क्षेत्र के 105 गांव के किसान आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे जिसकी जवाब दें प्रशासन पर होगी.

पानी नहीं मिला तो रोपनी प्रभावित हो सकता है. इस दरमियान किसानों ने डीसी के नाम मुख्यमंत्री को किसानों के हीत में पांच सूत्री मांगपत्र भेजा है.इस मौके पर किसान राजेश्वर सिंह ,राकेश कुमार ,रविंद्र नाथ तिवारी ,प्रदीप सिंह, सुरेश ठाकुर ,रामेश्वर चौधरी, अतुल कुमार,रंगबहादुरसिंह, उदय नारायण सिंह, मनोज प्रजापति, सिकंदर भुइयां, मिथिलेश मेहता ,दीनदयाल प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, अखिलेश चंद्रवंशी ,लखन सिंह, राजेश प्रसाद, मुकेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, बिगन मिस्त्री समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola