जयघोष के साथ चैनपुर में निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

Updated:
विज्ञापन

रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। देखें पूरी खबर।

विज्ञापन

जयघोष के साथ चैनपुर में निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा प्रतिनिधि: मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर में हर्षोल्लास पूर्वक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर आषाढ़ शुक्ल द्वितीया गुरुवार को चैनपुर राजगढ़ परिसर स्थित मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर श्रद्धा और उत्साह के साथ रथयात्रा निकाली गयी. रथयात्रा में आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भगवान के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बन गया. रथयात्रा शुरू होने से पूर्व मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर विग्रहों को सुसज्जित रथपर विराजमान कराया. इसके बाद राज परिवार के टिकैत विश्वदेव नारायण सिंह ,युवराज कुमार विवेक भवानी सिंह,पटैत बलदेव नारायण सिंह,कुमार विक्रम भवानी सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह,सूर्यांशु सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा शुरू करायी. भगवान का रथ खींचते हुए चैनपुर बाजार, महावीर मंदिर चौक, अस्पताल चौक होते हुए करीब दो किलोमीटर दूर स्थित किशुनदाहा मौसीबाड़ी पहुंचाया. वहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola