Koderma News: मां-भाई गए थे बाजार, उसी वक्त 9वीं की छात्रा ने दी जान, 15 दिनों से थी डिप्रेशन में

Updated:
विज्ञापन
Koderma News

मृतका के घर पहुंची पुलिस और वहां पर मौजूद परिजन

Koderma News: झुमरीतिलैया के आजाद मोहल्ला में 9वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा रिया कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों के अनुसार वह पिछले दो हफ्तों से डिप्रेशन में थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

Koderma News, कोडरमा (विकास कुमार की रिपोर्ट): कोडरमा जिला स्थित झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर चार, इंदरवा बस्ती के आजाद मुहल्ला में शुक्रवार की देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान रिया कुमारी, पिता रौशन चंद्रवंशी के रूप में हुई है. रिया कक्षा नौवीं की छात्रा थी. हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिजनों के मुताबिक वह पिछले करीब 15 दिनों से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रही थी.

बाजार गए थे मां-भाई, पीछे से उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार, रिया के पिता शहर के फुटपाथ पर दुकान लगाकर कपड़ा बेचते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शुक्रवार की देर शाम रिया की मां और उसका भाई किसी काम से बाजार गए हुए थे, जिसके कारण वह घर पर बिल्कुल अकेली थी. इसी एकांत का फायदा उठाकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

Also Read: रामगढ़ के नए एसपी से मिले चैंबर के पदाधिकारी, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई बात

दूसरी मंजिल पर फंदे से झूलती मिली लाश

जब मां और भाई बाजार से वापस लौटे, तो उन्हें घर में रिया कहीं दिखाई नहीं दी. काफी खोजबीन करने के बाद जब वे घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए. रिया कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पिता तुरंत दुकान बढ़ाकर घर पहुंचे और रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

देर रात इस मामले की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (अंत्यपरीक्षण) के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया. तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका कुछ दिनों से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola