तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर मिलेगा 40 हजार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
CM Chandrababu Naidu : आंध्र प्रदेश में युवाओं की घटती जनसंख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है. नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के तहत वैसे परिवारों को कैश सहायता दी जा रही है,जो दो से अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं.
CM Chandrababu Naidu : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नरसन्नापेटा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि बहुत कम हो रही है. बच्चे देश की संपत्ति हैं, उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए ना कि उन्हें बोझ समझना चाहिए. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि सरकार जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देगी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित स्वर्ण आंध्र – स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद, उन्होंने प्रजा वेदिका सभा में लोगों को संबोधित किया.
तेजी से घट रही आंध्र प्रदेश की जनसंख्या
आंध्र प्रदेश में जन्म दर तेजी से घट रही है, जिसकी वजह से सरकार यहां ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी चिंता उसकी कुल प्रजनन दर है. समाज में आबादी को स्थिर बनाने के लिए यह जरूरी है कि एक महिला औसतन 2.1 बच्चे को जन्म दे, जबकि आंध्रप्रदेश में यह 1.5 हो गई है. यानी नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की जगह नहीं ले पा रही है, जिसकी वजह से समाज में युवाओं की संख्या कम और वृद्धों की अधिक हो गई है.चंद्रबाबू नायडू ने इस स्थिति को बदलने के लिए नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लेकर आई है.
ये भी पढ़ें : कौन है ISIS का आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी, जो अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया
नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










