Sunjay Kapur की मौत के बाद वायरल हुआ Karisma Kapoor को 'बहु' कहते हुए जया बच्चन का वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- एक तोहफा…

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Karisma Kapoor Video Viral Amid Sunjay Kapur Death

Sunjay Kapur के पार्थिव शरीर की अंतिम विदाई आज दिल्ली में होनी है. इसी बीच उनकी एक्स पत्नी करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन भरे मंच में उन्हें 'होने वाली बहु' कहकर बुला रही हैं.

विज्ञापन

Sunjay Kapur: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. आज उनके पार्थिव शरीर की अंतिम विदाई दिल्ली में होने वाली है. इस बीच करिश्मा कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित बायोग्राफी लॉन्च इवेंट में भरे मंच पर करिश्मा कपूर को अपनी “होने वाली बहू” कहकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने इस वायरल वीडियो में कहा, “बच्चन परिवार, कपूर परिवार का हमारे ग्रुप में स्वागत करता है. रणधीर और बबीता कपूर, और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर. यह अभिषेक की ओर से अपने पिता को एक तोहफा है.”

बता दें कि एक वक्त तक जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर खूब प्यार में थे. बात सगाई तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर किसी वजह से यह शादी तक नहीं पहुंच पाई. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि करिश्मा की मां बबीता कुछ शर्तों को लेकर सहमत नहीं थीं, जो इस सगाई के टूटने की एक वजह बन सकती है. अब इस वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद, फिर से ये सगाई सुर्खियों में आ गई है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की फिल्म का इस दिग्गज क्रिकेटर ने दिया धांसू रिव्यू, जानें हिट या फ्लॉप

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola