Kalki 2898 AD के सीक्वल में क्या आलिया भट्ट ने दीपिका को किया रिप्लेस, नाग अश्विन का खोला राज

Updated:
विज्ञापन

क्या आलिया, दीपिका को कर रही हैं कल्कि 2898 एडी में रिप्लेस फोटो- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर ऐसी रूमर्स थी कि आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में रिप्लेस किया है. अब निर्देशक नाग अश्विन ने इस राज से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

कल्कि 2898 एडी के निर्देशक नाग अश्विन ने फाइनली आलिया भट्ट की फिल्म में कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर सफाई दी है. फिल्म निर्माता ने सभी रूमर्स को बकवास बताते हुए साफ किया कि अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई फैसला लिया जाता है, तो वे ऑफिशियल अनाउंसमेंट जरूर करेंगे.

विज्ञापन

क्या आलिया ने दीपिका को किया रिप्लेस, नाग अश्विन ने खोला राज

नाग अश्विन ने ग्रेट आंध्र संग बातचीत के दौरान कहा, “हमें अभी यह अनाउंस करनी बाकी है कि कल्कि 2 में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. फिलहाल सब कुछ सिर्फ रूमर्स हैं. यह किरदार फिल्म में जरूर होगा, जो हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण रोल है.”

आलिया भट्ट को लेकर क्या उड़ी थी अफवाह

दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आलिया भट्ट, प्रभास की ‘कल्कि 2’ से जुड़ गई हैं. खबरों के मुताबिक, आलिया पहले ही बोर्ड पर आ गई थी. फिल्म के दूसरे शूटिंग शेड्यूल में वह कास्ट संग शामिल भी हुईं थी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अभिनेत्री ने पिछले महीने हैदराबाद में करीब पांच दिनों तक शूटिंग की थी.

कल्कि 2 के निर्माताओं ने दीपिका को लेकर क्या की थी अनाउंसमेंट

सितंबर 2025 में, मेकर्स ने ट्विटर हैंडल पर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, “हम ऑफिशियल तौर पर घोषणा करते हैं कि @deepikapadukone #Kalki2898AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. बहुत सोचने और समझने के बाद हमने अलग होने का निर्णय लिया है. @Kalki2898AD जैसी फिल्म के लिए समर्पण और उससे भी कहीं अधिक की आवश्यकता होती है. हम उनके फ्यूचर कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.” बाद में, कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि कल्कि 2 के निर्माताओं ने दीपिका को इसलिए फिल्म से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी फीस में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी और 7 घंटे की शिफ्ट की मांग कर रही थीं.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola