Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की फिल्म का इस दिग्गज क्रिकेटर ने दिया धांसू रिव्यू, जानें हिट या फ्लॉप

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jun 2025 6:18 PM

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Reviews Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जो एक स्पैनिश फिल्म 'Champions' का आधिकारिक रीमेक है. अब इस फिल्म पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने दिल छू लेने वाला रिव्यू दिया है.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Review: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ फाइनली 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में जिनेलिया डीसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं. इसकी कहानी एक ऐसे फुटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सजा के तौर पर कोर्ट 10 दिव्यांग बच्चों को फुटबॉल सिखाने की सजा दी जाती है. फिल्मा का निर्देशन आर. एस प्रसन्ना कर रहे हैं. इस बीच अब दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को देखकर अपनी भावनाएं साझा कीं. आमिर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते हैं कि ये फिल्म एक भावनात्मक रोलर कोस्टर है, जो दर्शकों को हंसाती भी है और रुलाती भी है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए बताते हैं पूरा रिव्यू.

‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू

सचिन तेंदुलकर ने रिव्यू देते हुए कहा, “फिल्म बहुत अच्छी लगी. ये मूवी ऐसी है कि आप टीम सितारे के साथ हंसते हो, रोते हो मूवी में. मैंने हमेशा कहा है कि खेलों में हमें सब कुछ सिखाने की ताकत होती है. इतने सारे संदेश मिलते हैं.”

सचिन ने आगे कहा, “इसमें सभी को एक साथ लाने की ताकत है. तो यह फिल्म वैसे ही संदेश देती है. मैं सभी अभिनेताओं को एक बड़ा थम्स अप देता हूं. बहुत अच्छा काम. बहुत अच्छी तरह से किया और आपको सभी शुभकामनाएं.”

खास था स्क्रीनिंग का पल

इस स्क्रीनिंग के दौरान तेंदुलकर के साथ MNS प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद थे, वहीं आमिर खान फिल्म शुरू होने से पहले उनके पीछे खड़े नजर आए. ये पल आमिर के लिए भी काफी खास रहा, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

रिलीज से पहले ही मचा दी धूम

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है. इसकी 6,132 शोज के लिए कुल 39,667 टिकटें बिक चुकी हैं. इस तरह फिल्म ने एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office: 61वें दिन अक्षय की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप, कमाई से पता चल गया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola