बांका में सर्पदंश उपचार प्रबंधन पर चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

Snakebite Management Training Banka :बांका में एमबीबीएस चिकित्सकों को सर्पदंश प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें समय पर उपचार, एंटी-स्नेक वेनम के सही उपयोग और आपातकालीन देखभाल पर विशेष जोर दिया गया

विज्ञापन

बांका से विभांशु की रिपोर्ट:

Snakebite Management Training Banka : जिला स्वास्थ्य समिति, बांका के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्पदंश के प्रभावी प्रबंधन एवं उपचार को लेकर जिले के सभी एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सर्पदंश के मामलों में त्वरित पहचान, प्राथमिक उपचार, एंटी-स्नेक वेनम के उचित एवं समय पर उपयोग, जटिलताओं के प्रबंधन तथा रेफरल प्रणाली से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करना था, ताकि सर्पदंश से होने वाली मृत्यु एवं गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सके.

जानकारों ने किया प्रशिक्षित


कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में एनसीडीओ डॉ. विजय कुमार, डीआईओ डॉ. सुनील कुमार चैधरी, व राजेश कुमार ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान सर्पदंश की पहचान, प्राथमिक चिकित्सा, एएसवी के उपयोग, मरीजों की निगरानी, जटिलताओं के प्रबंधन तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित उपचार प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गयी.

सीएस ने दिये आवश्यक निर्देश


इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सर्पदंश के मामलों में त्वरित, प्रभावी एवं प्रोटोकॉल आधारित उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आए एमबीबीएस चिकित्सकों ने भाग लिया और विषय विशेषज्ञों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए तकनीकी जानकारी प्राप्त की.

READ HERE https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/banka/tractor-plough-accident-katariawoman-injured

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन