खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के हल से महिला घायल, अस्पताल में कराया गया उपचार

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती जख्मी महिला

Tractor Plough Accident Kataria: कटोरिया के राजासारे गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के हल से महिला घायल. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई गई.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट:

Tractor Plough Accident Kataria: कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के राधानगर बाजार स्थित राजासारे मुहल्ला में खेत की जुताई के दौरान एक महिला ट्रैक्टर के हल की चपेट में आकर घायल हो गई. हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

खेत के अड्डे पर खड़ी थी महिला

जानकारी के अनुसार राजासारे गांव निवासी स्वर्गीय रूपलाल यादव की 44 वर्षीय पत्नी मंजू देवी खेत के अड्डे पर खड़ी थीं. इसी दौरान खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर के पीछे लगा हल अचानक असंतुलित हो गया और उसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

पैर में लगा गहरा जख्म

हादसे के बाद महिला के पैर में गहरा जख्म हो गया और काफी रक्तस्राव होने लगा. परिजनों ने तत्काल उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया.

चिकित्सकों ने की ड्रेसिंग, दी दवाइयां

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला के घाव की ड्रेसिंग की और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं. उपचार के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

हल के असंतुलित होने से हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगा हल अचानक असंतुलित हो गया. इसी वजह से महिला उसके संपर्क में आ गई और पैर में गंभीर चोट लग गई. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन